फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला की युवती का सरकाघाट के युवक पर दुराचार का आरोप

Tue, 10 May 2016 08:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
rape - फोटो : demo pics
विज्ञापन
शिमला की एक युवती ने सरकाघाट के रहने वाले एक युवक पर दुराचार का आरोप लगाया है। आरोपी सरकाघाट के टड़ीह गांव का रहने वाला है जो हमीरपुर की एक मोबाइल शॉप में काम करता है। वहीं, पीड़ित भी कुछ समय पहले हमीरपुर के एक प्राइवेट शिक्षण संस्थान से पढ़ाई कर चुकी है।
विज्ञापन


शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। शिमला की एक युवती ने 29 अप्रैल को ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाई है कि तीन साल पहले वह हमीरपुर के एक निजी कॉलेज में पढ़ती थी।

उसकी पहचान मनोज उर्फ पंकज गुलेरिया पुत्र प्रकाश चंद निवासी टड़ीह तहसील सरकाघाट से हुई। मनोज हमीरपुर स्थित एक मोबाइल की दुकान पर काम करता है। दोनों में पहचान बढ़ी। इस दौरान मनोज युवती को शादी का झूठा झांसा देकर दुराचार करता रहा।
विज्ञापन


कुछ समय बाद युवती कॉलेज से पढ़ाई पूरी कर वापस शिमला चली गई। 29 अप्रैल 2016 को युवती ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाई है कि मनोज उर्फ पंकज गुलेरिया ने उसके साथ दुराचार किया है। शिकायत के आधार पर सदर थाना पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की।

आरोपी मनोज उर्फ पंकज गुलेरिया को पुलिस ने सोमवार देर रात हमीरपुर स्थित उसके किराये के कमरे से गिरफ्तार किया। मंगलवार को आरोपी न्यायालय में पेश किया गया। यहां न्यायालय ने आरोपी को रिमांड पर भेज दिया।

सदर थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार रत्न का कहना है कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को आरोपी कोर्ट में पेश किया गया। यहां उसे रिमांड पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें