फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के सभी नौ आरोपी रिमांड पर

Tue, 29 Mar 2016 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन थाना क्षेत्र के तहत रंगस में हुए दोहरे हत्याकांड के मामले में गिरफ्तार आरोपियों को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने सभी नौ आरोपी युवकों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। नादौन पुलिस ने मंगलवार को सभी 9 आरोपियों को न्यायाधीश हितेश शर्मा नादौन अदालत में पेश किया, जहां उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
विज्ञापन


रंगस के दो स्थानीय युवकों पर इन आरोपियों ने मामूली कहासुनी के बाद कुल्हाड़ी व डंडों से जानलेवा हमला किया था। इसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि दूसरे की हमीरपुर अस्पताल से पीजीआई चंडीगढ़ ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। सभी आरोपी युवक प्रवासी हैं। मारे गए दो युवकों में से एक कांग्रेस नेता का भांजा था। नेपाल से आए यह आरोपी युवक यहां लक्कड़ काटने का काम करते थे। डीएसपी लालमन शर्मा ने बताया कि मामले की गहन छानबीन की जा रही है।  

थाना बड़सर में चार प्रवासी लोगों को बिना पंजीकरण ठहराने पर एक स्थानीय व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। गांव बल्याह तहसील बड़सर निवासी पुरषोतम कुमार पुत्र निक्का राम ने अपने घर पर बिहार के रहने वाले चार लोगों को ठहराया था। यह चारों प्रवासी यहां मजदूरी का कार्य करते थे, लेकिन थाना में कोई पंजीकरण नहीं पाया गया। एसपी हमीरपुर अजय सिंह बौद्ध ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें