फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिंदड में एक मकान, दो पशुशालाएं राख

Tue, 01 Mar 2016 06:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत कड़ोहता के जिंदड गांव में अग्निकांड में एक स्लेटपोश मकान और दो पशुशालाएं जलकर राख हो गई। प्रारंभिक जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। सोमा देवी पत्नी किशोर चंद ने बताया कि सोमवार शाम करीब साढे़ चार बजे उसके दो मंजिला स्लेटपोश मकान की छत पर धुआं निकलता दिखा।

इस दौरान परिवार के सभी सदस्य घर से बाहर थे। धुआं देख वह मकान की तरफ दौड़ी। अंदर जाकर उसने देखा कि मकान में आग लगी है। आग भड़की देख महिला ने शोर मचाया। शोर सुनने के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


इस दौरान ग्रामीणों ने देखा कि मकान के साथ सोमा देवी की पशुशाला और ऊषा देवी पत्नी पुरुषोत्तम लाल की पशुशाला में भी आग भड़की हुई थी। हालांकि, ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थी कि ग्रामीण आग पर काबू नहीं पा सके।

मकान में रखा सारा सामान जल गया है। यहां तक कि पशुशाला में रखी तूड़ी और इमारती लकड़ी भी आग की भेंट चढ़ गई। पंचायत प्रधान संतोष कुमारी, पूर्व उपप्रधान कुलवंत सिंह, उपप्रधान वीरेंद्र डोगरा, विनोद कुमार, जिप सदस्य अनिता ठाकुर ने मौके पर पहुंच स्थिति का जायजा लिया। सभी जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को फौरी राहत के साथ उचित मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी भोरंज मुकेश कुमार का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर लिया है। आग के कारणों की छानबीन की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें