पुलिस थाना नादौन के अंतर्गत ग्राम पंचायत जोलसप्पड़ के सोहरड़ गांव में मां-बेटे ने एक महिला पर हमला कर दिया। इससे महिला को चोटें आई हैं। पुलिस ने महिला को प्राथमिक उपचार के लिए नादौन अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। सुरेश कुमारी पत्नी जसवीर सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह सोमवार देर शाम हैंडपंप से पानी लाने गई थी। इस दौरान उसकी चाची वनीता देवी पत्नी कुलवंत सिंह और उसके लड़के अरविंद ने उस पर हमला कर दिया। सुरेश कुमारी के पति जसवीर सिंह का आरोप है कि दो दिन पहले ही संबंधित परिवार उसकी मां के साथ मारपीट कर चुका है। उधर, थाना प्रभारी सतीश कुमार का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।