फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मान खड्ड में अवैध खनन जोरों पर

Tue, 08 Mar 2016 11:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़सर (हमीरपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
उपमंडल के तहत मानखड्ड में अवैध खनन जोरों पर है। सरकार ने खड्ड में खनन कार्य पर रोक लगाई है। इसके बावजूद खनन कार्य बेरोकटोक जारी है। ग्रामीणों का कहना है कि सुबह होते ही खड्ड में ट्रैक्टर ट्रालियां पहुंच रही हैं तथा पत्थर, रेत व बजरी उठाया जा रहा है। खनन कार्य से जलस्तर नीचे जाने से भूमि बंजर होती जा रही है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से कार्रवाई करने की मांग की है।  टिप्पर, समलेहड़ा, कड़साई, न्यूल, री, फाहल आदि गांवों के पास रेत बजरी व पत्थर उठाए जा रहे हैं। खड्ड किनारे कई लोगों की मलकीयत भूमि है। ग्रामीणों राकेश कुमार, विजय कुमार, देशराज, रवि कुमार, पुरुषोत्तम चंद,  प्रेम चंद, नरेश कुमार का कहना है कि खड्ड में अवैध खनन जोरों पर चला हुआ है। उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर चालकों ने खड्ड किनारे रेत बजरी के ढेर लगाए हुए हैं। भूमि कटाव से भूमि खड्ड में बह रही है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि खड्ड में हो रहे खनन कार्य पर अंकुश लगाया जाए तथा खनन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


मान खड्ड में खनन पर रोक लगाई गई है। अवैध खनन करने वालों पर शिकंजा कसा जाएगा। दोषी पाए जाने कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
-अक्षय सूद, एसडीएम, बड़सर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें