फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरसौर में मकान में लगी आग दंपति झुलसा

Thu, 28 Jan 2016 11:06 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ बड़सर(हमीरपुर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस थाना बड़सर के अंतर्गत हरसौर में एक मकान में आग लगने से एक दंपति झुलस गया है। दंपति को प्राथमिक उपचार के बाद बड़सर से क्षेत्रीय अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन


हालत नाजुक देख घायलों को टांडा रेफर कर दिया गया है।
जैसी राम पुत्र लौकू राम निवासी हरसौर वीरवार सुबह करीब 10 बजे घर के बाहर आंगन में धूप सेंक रहा था। इस दौरान उसने कमरे से धुआं निकलते देखा। घर पर जैसी राम और उसकी पत्नी सुखां देवी अकेले थे। धुआं देखकर दोनों कमरे की तरफ भागे। उन्होंने कमरा में देखा तो बिस्तर में आग लगी हुई थी।

दोनों ने आग बुझाने का प्रयास किया। आग बुझाते समय जैसी राम (55) और सुखां देवी (48) आग की चपेट में आ गए। दोनों के हाथ और मुंह झुलस गए हैं। शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। पड़ोसियों की मदद से दोनों को प्राथमिक उपचार के लिए बड़सर अस्पताल ले जाया गया डॉ. मनीष गर्ग के अनुसार दोनों 30-40 प्रतिशत झुलस गए हैं। यहां से उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


क्षेत्रीय अस्पताल से दंपति को टांडा रेफर कर दिया गया है। हालांकि घायलों के बयान कलमबद्ध नहीं हो पाए हैं, ऐसे में प्रारंभिक छानबीन में अंदेशा जताया जा रहा है कि जलता धूप बिस्तर पर गिरने से आग लगी होगी। फिलवक्त पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, डीएसपी राजेंद्र जसवाल का कहना है कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें