पुलिस थाना भोरंज के अंतर्गत नुहाड़ा के एक युवक की बस ड्राइवर और कंडक्टर ने पिटाई कर दी। पिटाई के बाद रात के समय युवक को बस से उतार कर दोनों मौके से भाग गए।
पुलिस ने युवक की शिकायत पर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। सुरेंद्र सिंह पुत्र स्व. गोपाल सिंह गांव नुहाड़ा, टौणीदेवी ने शिकायत दर्ज करवाई है कि 24 फरवरी को गांव में एक शादी थी।
पीड़ित युवक लड़के की बारात में घुमारवीं गया था। घुमारवीं से बारात के कुछ लोगों के साथ वापस अपने घर बस में आ रहा था। बस कंडक्टर मनोज कुमार उसी के गांव का है।
बस ड्राइवर और कंडक्टर ने सभी बारातियों को गांव में उतार दिया और उसे बस में बिठाकर ले गए। इसके बाद कंज्याण में रात करीब साढ़े 12 बजे इसके साथ मारपीट की और उसे बस से उतार कर चले गए।
मारपीट के दौरान उसे शरीर पर चोटें आई हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।