फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरसौर में चरस सहित एक काबू

Tue, 02 Feb 2016 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़सर (हमीरपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने हरसौर क्षेत्र के पास नाके के दौरान एक युवक से लगभग 44 ग्राम चरस पकड़ी है।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी सचिन कुमार निवासी रपड़, बड़सर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। बड़सर पुलिस ने सोमवार रात हरसौर के पास नाका लगा रखा था।

एक कार को पुलिस ने चेकिंग के लिए रोका। गाड़ी चालक पुलिस को देखकर घबरा गया। पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो आरोपी के पास से 44 ग्राम चरस पाई गई।

पुलिस टीम में एएसआई विशंबर दास, जसवंत सिंह, कमल, विनोद व अमित कुमार शामिल थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

डीएसपी बड़सर राजेंद्र जसवाल ने बताया कि पुलिस ने युवक से 44 ग्राम चरस पकड़ी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें