फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंप मोटर मालिक पर गैर इरादतन हत्या का केस

Tue, 23 Aug 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
करंट लगने से मौत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुलिस थाना सदर के अंतर्गत लाहड़ गांव के नाले में टुल्लू पंप की पाइप से करंट लगने से हुई तीन युवकों की मौत के मामले में पुलिस ने पंप मोटर मालिक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने पंप मोटर मालिक के खिलाफ भादंस की धारा 336 और 304ए के तहत मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पंप मोटर मालिक अवतार सिंह पुत्र भूप सिंह निवासी लाहड़ से कृषि विभाग से अनुमति लेकर अपनी भूमि पर टुल्लू पंप मोटर लगाई है, लेकिन इसकी पाइप प्राकृतिक जल स्रोत में डाली है। इसी पाइप से रविवार दोपहर तीन युवकों की मौत हो गई।

मंडी से फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया। इस दौरान पाया गया है कि तीनों युवकों की मौत टुल्लू पंप मोटर की पाइप में करंट आने के कारण ही हुआ है। हालांकि, पाइप से नाले के पानी में भी करंट आ गया था, लेकिन पाइप लाइन की अपेक्षा पानी में करंट कम था।
विज्ञापन


पुलिस ने टुल्लू पंप मोटर के मालिक के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं सोमवार शाम तक पुलिस के पास तीनों मृतक युवकों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं पहुंची है। रिपोर्ट आने के बाद ही पुलिस आगामी कार्रवाई करेगी।

डीएसपी एलएम शर्मा का कहना है कि पुलिस ने पंप मोटर मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

क्या बरतें सावधानियां
कृषि उपनिदेशक अलबेल सिंह की मानें तो टुल्लू पंप लगाते समय सावधानी बरतनी चाहिए। जल स्रोत में डालने वाली टुल्लू पंप की पाइप प्लास्टिक की लगानी चाहिए। वायरिंग की सही तरीके से अर्थिंग होनी चाहिए। मोटर के किनारे बाड़बंदी करनी चाहिए। टुल्लू पंप लगाने वाली जगहों पर चेतावनी बोर्ड अवश्य लगाना चाहिए जिससे लोग सतर्क रहें। किसी भी कनेक्शन की तार को खुला नहीं छोड़ना चाहिए। इसकी उचित टेपिंग करवानी चाहिए।

धूमल और अनुराग ठाकुर ने जताया दुख
हमीरपुर। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल और हमीरपुर लोकसभा के सांसद अनुराग ठाकुर ने लाहड़ गांव में तीन युवकों की मौत पर गहरा दुख प्रकट किया है। भाजपा नेताओं ने पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं जताई हैं। भाजपा नेताओं ने कहा कि तीन नौजवानों की क्षति को पूरा नहीं किया जा सकता लेकिन दुख की घड़ी में भगवान मृतकों के परिजनों को सदमे को सहने की शक्ति दे। प्रशासन ने पीड़ित परिवारों में प्रत्येक को 20 हजार रुपये फौरी राहत राशि दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें