फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूर्नामेंट खेलने गए छात्रों को जलाया, कुकर्म

Sun, 21 Aug 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, बड़सर
विज्ञापन
टूर्नामेंट खेलने गए छात्रों से कुकर्म। - फोटो : demo
विज्ञापन
उपमंडल के एक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के एक सीनियर छात्र ने अपने ही स्कूल के जूनियर छात्रों के साथ कुकर्म कर डाला। टूर्नामेंट खेलने गए छात्रों को बीड़ी से जलाया भी। स्कूल के छात्र अंडर-14 टूर्नामेंट में भाग लेने एक सीनियर सेकेंडरी स्कूल गए थे।
विज्ञापन


छात्रों ने घर लौटकर घटना की जानकारी अपने अभिभावकों को दी। अभिभावक और स्कूल प्रशासन इस गंभीर मामले को तूल देने के बजाय अपने स्तर पर निपटाने का प्रयास करते रहे। हालांकि मीडिया को इसकी सूचना मिलने के बाद अब स्कूल प्रशासन हरकत में आया है।

  मामला उजागर होते ही बड़सर पुलिस भी मामले की छानबीन के लिए स्कूल पहुंर्ची। हालांकि, पुलिस मामले पर कुछ भी कहने से गुरेज कर रही है। स्कूल से टूर्नामेंट के लिए 17 बच्चे गए थे। इनके साथ जमा दो का छात्र भी साथ चला गया।
विज्ञापन


छात्रों का आरोप है कि आरोपी छात्र रात को उनके ऊपर कंबल फेंक कर पिटाई करता था। कई छात्रों को बीड़ी से जला भी डाला। आरोपी ने दो छात्रों से कुकर्म भी कर डाला तथा किसी को नहीं बताने की धमकी दी। आरोपी की इस हरकत से मासूम छात्र सहमे हुए हैं। अभिभावकों ने छात्र के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

स्कूल प्रिंसिपल ने बताया कि स्कूल से 17 बच्चे टूर्नामेंट खेलने गए थे। जमा दो का छात्र बच्चों के साथ कैसे चला गया, स्कूल पीटीआई से इसका जवाब मांगा है। उन्होंने अभिभावकों को इस बारे में लिखित शिकायत मांगी है। इसके बाद ही आगामी कार्रवाई की जा सकेगी।
विज्ञापन


थाना प्रभारी बड़सर मुकेश कुमार ने बताया कि मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर गई थी। हालांकि, अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें