फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांड ने सैनिक को मारी टक्कर, मौत

Fri, 12 Aug 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, नादौन
विज्ञापन
सांड ने मारी टक्‍कर। - फोटो : file photo
विज्ञापन
नेशनल हाईवे-70 के तहत गांव पंचवटी में सांड ने बाइक पर सवार होकर जा रहे एक 28 वर्षीय फौजी को टक्कर मार दी। आवारा मवेशी की टक्कर से सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए नादौन अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन


नादौन से रेफर घायल सैनिक ने शुक्रवार को चंडीगढ़ अस्पताल में दम तोड़ दिया। सैनिक छुट्टी पर घर आया था। घायल सैनिक तीन दिन से चंडीगढ़ अस्पताल में उपचाराधीन था। मृतक सैनिक की एक माह पहले ही शादी हुई थी। सैनिक की मौत से उसके पैतृक गांव सोहरड़ में मातम छा गया है।

नरेश कुमार (28) निवासी सोहरड़, जोलसप्पड़ बुधवार की शाम को नादौन से अपने घर जा रहा था। जब वह पंचवटी के पास पहुंचा तो सड़क पर चल रहे एक सांड ने अचानक उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में नरेश कुमार गंभीर घायल हो गया।
विज्ञापन


उसे स्थानीय लोगों ने नादौन अस्पताल पहुंचाया। यहां नरेश की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे चंडीगढ़ रेफर कर दिया, लेकिन चंडीगढ़ में शुक्रवार को नरेश ने दम तोड़ दिया। नरेश दो माह पहले ही शादी के लिए छुट्टी लेकर घर आया था। एक माह पहले ही उसकी शादी हुई थी।
विज्ञापन


थाना प्रभारी सतीश कुमार का कहना है कि घायल के सिर में गंभीर चोटें आई थीं। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें