फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक-ट्रक की टक्कर में बाइक सवार की मौत

Sun, 11 Sep 2016 11:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
सड़क हादसा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुलिस थाना सदर के अंतर्गत झनियारी देवी के समीप बाइक और ट्रक की टक्कर में बाइक चालक की मौत हो गई है। हादसे के बाद गंभीर हालत में बाइक चालक को क्षेत्रीय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन घायल ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


अस्पताल में चिकित्सकों ने घायल को मृत घोषित कर दिया। रविवार सुबह करीब पौने सात बजे अनिल कुमार पुत्र बलविंद्र सिंह निवासी जंगली राजपूतां, नादौन बाइक पर सवार होकर हमीरपुर से नादौन की तरफ जा रहा था।

जैसे ही अनिल कुमार बाइक लेकर झनियारी देवी के पास पहुंचा तो बाइक से नियंत्रण खा बैठा। इस दौरान बाइक मोड़ पर सामने से आ रहे ट्रक से जा टकराई। हादसे में अनिल कुमार को सिर पर गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन


हादसे के बाद अनिल को प्राथमिक उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अनिल ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। क्षेत्रीय अस्पताल में चिकित्सकों ने अनिल कुमार को मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। हादसे के बाद एनएच-103 करीब पौना घंटा तक अवरुद्ध रहा। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को एनएच से हटाकर यातायात बहाल करवाया।
विज्ञापन


एएसपी डॉ. शिव कुमार का कहना है कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें