फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने से दो लाख की संपत्ति राख

Sun, 11 Sep 2016 11:13 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
आग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
खैराबाद थाना क्षेत्र के असोढन गांव में खाना बनाते समय रविवार देर शाम एक घर में आग लग गई, जिससे घर में रखी 50 हजार की नकदी, अनाज, मेंथा ऑयल समेत करीब दो लाख की संपत्ति राख हो गई। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


असोढ़न गांव निवासी गुड्डू के यहां कमरे में रविवार शाम खाना बन रहा था। इस दौरान अचानक गैस चूल्हे से आग भड़क गई और घर को चपेट में ले लिया। जब तक आग बुझाने का प्रयास किया जाता, लपटें बेकाबू हो गईं।

ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। गृह स्वामी के मुताबिक हादसे में 50 हजार की नकदी, मेंथा ऑयल, अनाज, कपड़े समेत करीब दो लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। हालांकि बाद में दमकल टीम भी पहुंच गई थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें