फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फौजी की धरपकड़ के लिए आर्मी यूनिट जाएगी पुलिस

Tue, 19 Jul 2016 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला से दुराचार मामले में घिरे फौजी की धरपकड़ के लिए बड़सर पुलिस की एक टीम फैजाबाद आर्मी यूनिट जाएगी। बड़सर पुलिस ने फौजी की धरपकड़ के लिए एक टीम का गठन किया है जिसे जल्द ही आर्मी यूनिट भेजने का निर्णय लिया है। अब पुलिस आरोपी को  आर्मी यूनिट कमांडेट से मुलाकात कर हिरासत में लेगी। उसके बाद आरोपी से दुराचार के मामले में पूछताछ की जाएगी। छह दिन पहले बड़सर क्षेत्र की एक महिला ने एक फौजी पर जबरन दुराचार करने का मामला दर्ज कराया था।
विज्ञापन


महिला ने शिकायत पत्र में लिखा था कि बीते अप्रैल में वह फौजी के संपर्क में आई थी। उसके बाद एक दिन आरोपी फौजी उसे ऊना के एक होटल में ले गया जहां महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुराचार किया। यह सिलसिला यहीं नहीं थमा उसके बाद उक्त व्यक्ति ने उसे कई बार बड़सर के एक होटल में ले जाता रहा। महिला की शिनाख्त पर बड़सर पुलिस ऊना व बड़सर के होटलों में छानबीन करती रही, लेकिन छह दिन बाद भी उक्त आरोपी तक नहीं पहुंच पाई है।

इस दौरान पुलिस के हाथ कोई भी पुख्ता सबूत हाथ नहीं लग पाए हैं। लिहाजा अब पुलिस ने उक्त आरोपी के आर्मी यूनिट का पता लगाकर फैजाबाद जाने का मन बना लिया है। इस संबंध में डीएसपी बड़सर अशोक वर्मा का कहना है कि उक्त आरोपी की धरपकड़ के लिए एक टीम गठित की गई है जो अब आर्मी यूनिट जाकर फौजी को हिरासत में लेकर पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें