फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह लोगों के आर्म्स लाइसेंस किए सस्पेंड

Thu, 16 Feb 2017 11:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
Gun - फोटो : demo pics
विज्ञापन
जिला प्रशासन हमीरपुर ने छह व्यक्तियों के लाइसेंस तत्काल प्रभाव से संस्पेंड कर दिए हैं। भोटा के समीप कसीरी के जंगल में हुए गोलीकांड के बाद जिला प्रशासन ने यह सख्त कदम उठाया है। इस गोलीकांड में एक मैकेनिक की मौके पर ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन


मैकेनिक समेत करीब आधा दर्जन युवक कसीरी के जंगल में शिकार के लिए निकले थे। लेकिन जंगली जानवरों के शिकार के चक्कर में उन्होंने अपने साथी पर ही गोलियां चला दीं। जिससे मैकेनिक की मौके पर मौत हो गई।

इन बंदूकों का दुरुपयोग वन्य जीव प्राणी अधिनियम के तहत भी इनका दुरुपयोग हुआ है। पुलिस इस इस मामले में मृतक के साथ शिकार पर गए सभी युवकों को हिरासत में लेकर बंदूकों को भी अपने कब्जे में लिया था।
विज्ञापन


फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद जिस बंदूक से निकली गोली से मैकेनिक की मौत हुई थी, उसके लाइसेंस होल्डर को पुलिस ने गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू की। आरोपी युवक अभी तक न्यायिक हिरासत में है।

पुलिस मामले की अभी तक जांच कर रही है। इस बीच वीरवार को अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी रूपाली ठाकुर ने छह लोगों के आर्म्स लाइसेंस सस्पेंड कर दिए हैं।

लाइसेंस धारक प्रवीण कुमार पुत्र पूर्ण चंद गांव बोहणी, संजय कुमार पुत्र बलदेव सिंह गांव सुनली, सतीश कुमार पुत्र सुहड़ो राम गांव उझान, पवन कुमार पुत्र साधु राम गांव उझान, कबीर सिंह पुत्र जैसी राम गांव झरनोट और दिनेश कुमार पुत्र ज्ञान चंद गांव कैहडरू के लाइसेंस तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


उन्हें आदेश दिए हैं कि वे अपने हथियार सात दिनों के भीतर पुलिस थाना स्टेशन में जमा करवाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें