फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थ्री व्हीलर पलटा, चालक की मौत

Tue, 14 Mar 2017 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 पुलिस थाना बड़सर के अंतर्गत सलौनी-दियोटसिद्ध सड़क पर थ्री व्हीलर अनियंत्रित होकर सड़क में पलट गया है।
विज्ञापन


हादसे में थ्री व्हीलर चालक की मौके पर मौत हो गई है, जबकि दो अन्य सवार घायल हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।   

रवि कुमार निवासी चकमोह मंगलवार सुबह करीब 10 बजे थ्री व्हीलर में सब्जी लोड कर चकमोह से दियोटसिद्ध जा रहा था। जैसे ही रवि कुमार दियोटसिद्ध से करीब आधा किलोमीटर पीछे पहुंचा तो अचानक थ्री व्हीलर अनियंत्रित हो गया और सड़क के बीचोंबीच पलट गया।
विज्ञापन


हादसे में थ्री व्हीलर चालक रवि कुमार की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि थ्री व्हीलर में दो अन्य सवार लोगों को चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। हादसे के दौरान उपायुक्त मदन चौहान भी घटनास्थल पर पहुंचे। उपायुक्त दियोटसिद्ध मंदिर में चैत्र मास मेले का शुभारंभ करने जा रहा थे। उपायुक्त के आदेशानुसार नायब तहसीलदार ने मृतक रवि कुमार के पीड़ित परिवार को दस हजार रुपये की फौरी राहत दी।
विज्ञापन


इसके अलावा उपायुक्त ने मृतक के परिजनों को सरकार की तरफ से चार लाख रुपये की राहत राशि दिलवाने का आश्वासन दिया है। वहीं मंदिर न्यास ने भी मृतक के परिवार की हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया है। उधर, डीएसपी बड़सर अशोक वर्मा का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।      
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें