फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घूस लेने वाला पटवारी दो दिन के रिमांड पर भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। दो हजार रुपये घूस लेने के आरोप में गिरफ्तार राजस्व विभाग के पटवारी को दो दिन का पुलिस रिमांड मिला है। विजिलेंस ने शुक्रवार को दोपहर बाद आरोपी पटवारी को हमीरपुर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे दो दिन का पुलिस रिमांड मिला। अब विजिलेंस आरोपी पटवारी के बैंक खातों की भी जांच कर सकती है। बता दें कि वीरवार देर शाम को राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो हमीरपुर की टीम ने जिला मुख्यालय के साथ लगती ग्राम पंचायत मति टिहरा में राजस्व विभाग के पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों धर दबोचा था। विजिलेंस ने आरोपी पटवारी को दो हजार रुपये घूस लेते पकड़ा था।
विज्ञापन

आरोपी पटवारी की पहचान देशराज निवासी गांव बनाल डाकघर अमरोह तहसील व जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। विजिलेंस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पीसी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी पटवारी पर जमीन की निशानदेही करने के आरोप में घूस लेने का आरोप है। इसकी शिकायत पीड़ित व्यक्ति ने वीरवार दोपहर को विजिलेंस कार्यालय हमीरपुर में दी थी। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस में स्पेशल टीम का गठन कर पटवारी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। उधर, पुलिस उपाधीक्षक बीडी भाटिया ने कहा कि शुक्रवार को आरोपी पटवारी को हमीरपुर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड भेजा गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी पटवारी के बैंक खातों की भी जांच हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें