फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांगू में शराब के ठेके पर तोड़फोड़ और मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। पुलिस थाना नादौन के तहत कांगू गांव में स्थित शराब ठेके पर तोड़फोड़ करने और मारपीट करने के आरोप में पांच युवकों को हिरासत में लिया गया है। नादौन थाना में दर्ज शिकायत में संदीप राणा पुत्र शक्ति चंद निवासी गांव सराय धनेटा ने बताया कि वीरवार रात करीब दस बजे वह अपने भाई लखविंद्र, सेल्समैन सुरिंद्र कुमार और सतीश के साथ शराब ठेके में हिसाब कर रहे थे। इसी दौरान आंचल परमार अपनी कार में सवार होकर आया और ठेके के पास खड़ा होकर गाली-गलौज करने लगा। राणा ने कहा कि जब आंचल को गालियां देने से रोका तो उसने कार में सवार अपने अन्य चार साथियों विशाल, दिनेश, मनोहर और परमजीत को भी वहां बुला लिया। आंचल ने ठेके के अंदर घुसकर शराब की बोतलें तोड़ दीं। उन्होंने उसके भाई और सेल्समैन के साथ मारपीट की। थाना प्रभारी महेंद्र सिंह परमार ने कहा कि सूचना मिलते ही कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें