हमीरपुर। पुलिस थाना हमीरपुर के तहत पड़ते लंबलू कस्बा में शनिवार रात को दो गुटों में हुई मारपीट में तीन लोग जख्मी हो गए हैं। एक गुट के गुस्साएं लोगों ने दूसरे गुट के युवकों की कार के शीशे तोड़ दिए। पुलिस ने दोनों गुटों की शिकायत के आधार पर क्रास केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। शनिवार देर रात को कार में सवार होकर लंबलू से जाहू रोड पर जा रहे कुछ युवकों ने एक युवक को पीट दिया। जवाब में युवक की ओर से आए कुछ लोगों ने भी उनके साथ मारपीट की। मारपीट करने वाले युवक तो भाग गए, लेकिन उनकी कार वहीं रह गई। इसके बाद गुस्साए लोगों ने कार के शीशे तोड़ दिए। एसएचओ सदर संजीव गौतम का कहना है कि पुलिस क्रास केस दर्जकर मामले की छानबीन कर रही है।