फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई के प्रशिक्षु छात्र ने जहर खाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़सर(हमीरपुर)। पुलिस थाना बड़सर के तहत पड़ती ग्राम पंचायत उसनाड़ कलां के गांव नारा के एक युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। युवक के जहर खाने के कारणों का पता नहीं चल सका है। बड़सर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

अविनाश कुमार (18) पुत्र पवन कुमार निवासी नारा रविवार सुबह घर से खेत की ओर गया। जहां उसने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया और वह खेत में ही पड़ा रहा। गांव का एक व्यक्ति उस रास्ते से गुजर रहा था, तो उसने देखा की अविनाश खेत में पड़ा हुआ है। उसने इसकी सूचना उसकी माता व ग्रामीणों को दी। लोगों के सहयोग से उसे बड़सर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से उसे मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर कर दिया गया। हमीरपुर में अविनाश ने दम तोड़ दिया। अविनाश आईटीआई का छात्र था। उसके पिता पवन कुमार पेट्रोल पंप पर कार्य करते हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। डीएसपी बड़सर जसवीर ठाकुर का कहना है कि नारा गांव में एक युवक की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जहर खाने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें