जाहू(हमीरपुर)। स्थानीय कस्बा में एक थ्री व्हीलर और कार में टक्कर होने के कारण दो लोग जख्मी हो गए हैं। दोनों घायलों का इलाज निजी क्लीनिक में करवाया गया। जाहू बाईपास पर सामान भर रहे थ्री व्हीलर को जाहू से सुलगवान की तरफ जा रही कार ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि थ्री व्हीलर पलट गया। इससे थ्री व्हीलर में सामान लोड कर रहा युवक घायल हो गया। वहीं कार चालक को भी इस टक्कर में चोटें आई हैं। जाहू पुलिस चौकी प्रभारी तेन सिंह का कहना है कि पुलिस में दुर्घटना होने का कोई भी मामला दर्ज नहीं हुआ है।