फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलमपुर में संदिग्ध हालत में मिला सुजानपुर के युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। नगर परिषद सुजानपुर के वार्ड-दो के रहने वाले एक युवक का शव संदिग्ध हालत में कांगड़ा जिले के आलमपुर बाग गांव में निजी गाड़ी में मिला है। यह गाड़ी बीते तीन दिन से उसी स्थान पर खड़ी थी। स्थानीय लोगों ने गाड़ी के तीन दिन से एक ही स्थान पर खड़े रहने की सूचना पुलिस थाना लंबागांव में दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब गाड़ी में देखा तो युवक संदिग्ध हालत में पड़ा हुआ है। गाड़ी को खोलकर देखा तो युवक मृत पाया गया। पुलिस ने मामला दर्जकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

सुजानपुर वार्ड-2 बाबा समरूप गिर मोहल्ला निवासी ईशु कुमार (28) पुत्र भुवनेश कुमार पेशे से ड्राइवर था। उसकी निजी गाड़ी के तीन दिनों से बाग गांव में खड़े रहने की सूचना पुलिस को वीरवार को मिली। जब गाड़ी को खोलकर देखा गया तो ईशु मृत पाया गया। शव की शिनाख्त युवक की माता और सुजानपुर वार्ड नंबर-2 के पार्षद दीप कुमार ने की। लंबागांव थाना प्रभारी विपन कुमार ने कहा कि एक युवक जो सुजानपुर का रहने वाला था, उसका शव सुजानपुर से करीब 2 किलोमीटर की दूरी पर जिला कांगड़ा के आलमपुर बाग गांव में निजी गाड़ी में बरामद हुआ है। पुलिस को मौके पर नशीले पदार्थ भी मिले हैं। उन्होंने बताया मामला दर्ज करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। नशीले पदार्थ विभागीय लैब में भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें