फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजरोल में दो गुटों में जमकर मारपीट, केस

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। उपमंडल सुजानपुर के बजरोल में आयोजित एक शादी समारोह में दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। इस मारपीट में करीब आधा दर्जन युवक लहूलुहान हुए हैं। शादी समारोह में मारपीट के चलते जश्न किरकिरा हो गया। हालांकि, अभी तक दोनों युवकों ने मारपीट की सही वजह पुलिस को नहीं बताई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर क्रॉस केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रविंद्र सिंह उर्फ पप्पू पुत्र परसिंदा राम निवासी गांव बड़ोला डाकघर चरोट तहसील सुजानपुर जिला हमीरपुर ने पुलिस में दी शिकायत में कहा कि वीरवार शाम को वह गांव बजरोल में शादी समारोह में गया हुआ था। इस दौरान रात 11.30 बजे शादी में मौजूद बॉबी पुत्र राज कुमार गांव टिहरा, बिन्नी पुत्र संजय कुमार गांव सुजानपुर, शशि गांव बगेहड़ा, गन्ना गांव सुजानपुर और सुजानपुर शहर में एक रेस्टोरेंट के मालिक के दो लड़कों ने इसके साथ बिना वजह मारपीट की।
इस मारपीट से उसे चोटें आईं हैं। शिकायत पर पुलिस ने थाना सुजानपुर में आरोपी लोगों के खिलाफ भादंसं की धारा 323,147,148,149 के तहत केस दर्ज किया है। उधर, अरुण सोनी पुत्र ओम प्रकाश सोनी निवासी वार्ड नंबर 8 सुजानपुर जिला हमीरपुर ने शिकायत पत्र देते हुए कहा कि वीरवार रात 11:00 बजे वह गांव बजरोल में चल रहे शादी समारोह से वापस घर आ रहा था। इस दौरान कुछ लड़कों ने उसका रास्ता रोककर उसके साथ गाली गलौज और मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। जिनमें मद्दी, अमीर खान, पप्पू को वह जानता है। इस मारपीट में उसके शरीर पर चोटें आई हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भादंसं की धारा 341, 323, 504, 506, 34 के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें