पुलिस ने दांदड़ू रोड पर चरस समेत एक दबोचा
बिझड़ी (हमीरपुर)। पुलिस थाना बड़सर के तहत दांदड़ू रोड पर पुलिस ने एक युवक से दस ग्राम चरस बरामद की है। थाना के उप निरीक्षक बसंत सिंह शुक्रवार सुबह थाने के अन्य कर्मचारियों के साथ दांदड़ू रोड पर गश्त पर थे। इस दौरान सुबह करीब 11 बजे जब वह स्थानीय सुलभ शौचालय के पास पहुंचे तो पीपल के पेड़ की पिछली तरफ एक लड़का खड़ा हुआ था। शक होने पर उसके बैग की तलाशी ली गई तो बैग से 10 ग्राम चरस बरामद की गई। युवक की पहचान रोहित लखन पाल उर्फ डिंपल पुत्र चुन्नी लाल गांव जदराणा डाकखाना घुमारली बड़सर के रूप में हुई है। एसपी रमन कुमार मीणा ने कहा कि मामले की छानबीन जारी है।