फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्ची छत ढहने से बालक की मौत, चार घायल

Fri, 28 Sep 2018 11:04 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 तिलहर के मोहल्ला नितगंजा में शुक्रवार रात मकान की कच्ची छत ढह जाने से चार वर्षीय बालक की डबकर मौत हो गयी। जबकि दंपत्ति समेत चार लोग घायल हो गये हैं। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। मोहल्ला नितगंजा निवासी 38 वर्षीय अमित अपनी पत्नी नीरू, छह वर्षीय बेटे निर्भय और चार वर्षीय अरब और दो वर्षीय राघव के साथ मकान में लेटा था। रात करीब साढ़े नौ बजे कच्ची छत का एक हिस्सा ढह गया,जिससे मलबे के नीचे परिवार के सभी लोग दब गये। घटना के बाद पड़ोस के लोगों ने दबे हुए लोगों को निकाला और सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने चार वर्षीय अरब को मृत घोिषत कर दिया। वहीं परिवार के अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। जहां महिला की हालत गंभीर बतायी जा रही है। घायलों को देखने के लिए एसडीएम भी अस्पताल पहुंचे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें