बड़सर (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र बड़सर के तहत बणी कस्बा में एक युवक से 18.50 ग्राम चरस बरामद हुई है। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है। शिवा सिंह निवासी घनोह राजपूतां डाकघर बणी अपने घर को जा रहा था। उसने पुलिस कर्मियों को देखा और भागने लगा। पुलिस ने शक के आधार पर युवक को पकड़कर उसकी तलाशी ली, तो 18.50 ग्राम चरस बरामद हुई। डीएसपी बड़सर डीसी वर्मा का कहना है कि पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है।