नादौन (हमीरपुर)। पुलिस थाना नादौन के तहत नौहंगी गांव के पास पुलिस ने अवैध देसी शराब की दस बोतलें बरामद की हैं। एएसआई नरेश कुमार सोमवार शाम को अन्य कर्मचारियों के साथ गश्त व यातायात चेकिंग कर रहे थे। नौहंगी रेन शेल्टर के पास एक व्यक्ति रंगस की तरफ से थैला उठाकर आ रहा था। शक होने पर तलाशी ली गई तो 10 बोतलें देसी शराब बिना परमिट या लाइसेंस के बरामद हुईं। व्यक्ति की पहचान सुनील कुमार निवासी गांव बडेतर के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि मामला दर्जकर छानबीन की जा रही है।