नादौन (हमीरपुर)।
कस्बे में सोमवार सुबह उबलते पानी से ढाई वर्षीय बच्चे को नहलाने के कारण वह झुलस गया। उसका उपचार नादौन अस्पताल में उपचार चल रहा है। बच्चे कि पिता तालिब निवासी मुरादाबाद ने बताया कि सोमवार सुबह बच्चे की मां जब जब उसे नहलाने लगी तो बिना पानी की जांच किए ही पानी का कप उड़ेल दिया। बच्चे के चिल्लाने पर जब उसने पानी को जांचा तो पानी बहुत गर्म था।
मां ने चूल्हे से पानी को उतारा। इसके बाद वह उसमें ठंडा पानी मिलाना भूल गई। उसने बच्चे पर गर्म पानी ही डाल दिया। गनीमत रही कि अभी आधा ही कप बच्चे के ऊपर डाला था। इससे बच्चे के शरीर के बाईं ओर का पूरा हिस्सा बुरी तरह से झुलस गया। तालिब ने बताया कि वह तुरंत बच्चे को नादौन अस्पताल ले आया। जहां समाज सेवक रमन मनकोटिया मासूम का उपचार करवा रहे हैं। डॉ. बीएस राणा ने बताया कि बच्चे की हालत में सुधार हो रहा है।