फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्राले की टक्कर से बस का शीशा टूटा, दो यात्री घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। राष्ट्रीय राजमार्ग नादौन-हमीरपुर पर गगाल में एक सरकारी बस को पीछे से आ रहे ट्राले ने टक्कर मार दी। इस कारण बस का पिछला शीशा टूट गया। इससे पिछली सीट पर बैठी दो सवारियों पर शीशा गिरने से घायल हो गईं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बस में सवार 68 वर्षीय शकुंतला देवी पत्नी ओंकार चंद निवासी रूटैहण बड़ा और अमित कुमार पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी जंगली के सिर पर चोटें आई हैं। जिन्हें अनीश कुमार ने नादौन अस्पताल पहुंचाया। बस चालक धर्मेंद्र सिंह और परिचालक गोल्डी ने पुलिस को बताया कि हमीरपुर से वाया बड़ा होकर नादौन की ओर जा रहे थे। गगाल के पास सवारियां उतार रहे थे, तो पीछे से आ रहे ट्राले ने टक्कर मार दी। वहीं ट्राला चालक संतोष कुमार निवासी लड़भडोल ने बताया कि सड़क के दूसरी ओर गड्ढे होने के कारण यह दुर्घटना हुई है। कार्यकारी थाना प्रभारी नादौन राजेश कुमार का कहना है कि मामला दर्ज करके छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें