हमीरपुर। पुलिस थाना हमीरपुर के तहत एक महिला पर तेजधार हथियार से हमला करने के आरोप में केस दर्ज हुआ है। गंभीर घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पीड़ित व्यक्ति महिला के पड़ोस में रहता है और दोनों परिवारों के बीच जमीन विवाद चल रहा है। गत दिवस दोबारा जमीन विवाद होने पर महिला ने एक तेजधार हथियार से अपने पड़ोसी विशाल कुमार निवासी गांव लिंगवी, डाकघर धनेड़ पर हमला कर दिया। जिससे विशाल के शरीर पर गंभीर चोटें के निशान हैं। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ भादंसं की धारा 324 के तहत केस दर्ज कर पीड़ित पक्ष का मेडिकल भी करवा लिया है। एसएचओ हमीरपुर जगदीश चंद ने कहा कि केस दर्ज है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।