बड़सर (हमीरपुर)। मैहरे बाजार में शनिवार सुबह सामान से लदा ट्रक पलट गया। इससे फास्ट फूड की दुकान को नुकसान हुआ। इस घटना में चालक को मामूली चोटें आई हैं। सुबह करीब 6 बजे ट्रक ऊना से हमीरपुर की ओर पशु चारे को लादे जा रहा था। मैहरे में फास्ट फूड की दुकान के आगे बने टीननुमा दुकान से टकराकर पलट गया। इससे दुकान की शेड सड़क में जा गिरी। गनीमत रही कि हादसे के दौरान सड़क में कोई वाहन या व्यक्ति नहीं था। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया। इस हादसे में वाहन चालक को मामूली से चोटें आई हैं।
उसे स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। हादसे का कारण ओवर लोडिंग और तेज रफ्तार बताया जा रहा है। ट्रक के पलटने से ट्रक में रखा पशु चारा सड़क में बिखर गया। इससे मार्ग भी अवरुद्ध हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को बहाल किया। दुकान के मालिक ने लगभग डेढ़ लाख के नुकसान होने की बात कही है। थाना प्रभारी बड़सर जय नंद शर्मा का कहना है कि मैहरे में ट्रक पलटा है और दुकान को नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों के समझौता होने से केस दर्ज नहीं हुआ है।