फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक विभाग में आरडी के नाम पर ठगे एक दर्जन लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भोरंज (हमीरपुर)। भारतीय डाक विभाग में आरडी खाता खोलने के नाम पर एक शातिर उपमंडल भोरंज के एक दर्जन से अधिक लोगों के लाखों रुपये डकार गया। इस बात का खुलासा तब हुआ जब उपभोक्ता डाकघर भरेड़ी में पास बुक की एंट्री करवाने पहुंचे। डाक विभाग के पोस्टमास्टर ने बताया कि यह पास बुकें विभाग की तरफ से जारी नहीं की गई हैं। पासबुक पर पोस्टमास्टर के हस्ताक्षर और विभाग की मुहर भी फर्जी है। शातिर ने लोगों के करीब 20 से 25 लाख रुपये हड़प लिए हैं।
लाखों रुपये लुटने के बाद ग्राहकों के होश फाख्ता हो गए और वे इस मामले की शिकायत लेकर सीधे पुलिस थाना भोरंज पहुंच गए। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने आरडी एजेंट के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पहले डाकघर से जानकारी जुटाई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार किया। आरोपी को अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे 15 तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस ने आरोपी के भाई अशोक, पत्नी नीता कुमारी और बेटे नवनीत के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि ये सभी एजेंट के रूप में कार्य करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत लेकर पुलिस थाना पहुंचे 15 ग्राहकों ने बताया कि किसी के 6 लाख, तो किसी के 3-3 लाख रुपये आरोपी व्यक्ति ने कई सालों से हर माह घर-घर जाकर एकत्रित किए हैं। विशाल पुत्र हेमराज निवासी गांव बेरी, डाकखाना ब्राह्मणा, तहसील भोरंज और जिला हमीरपुर ने पवन कुमार पुत्र प्रेम चंद, निवासी गांव भुक्कड़, भोरंज जिला हमीरपुर के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करवाया है। ग्राहकों ने पुलिस से आरोपी व्यक्ति से उनकी जमापूंजी को वापस दिलाने की गुहार लगाई है। उधर, पुलिस थाना भोरंज के प्रभारी कुलवंत सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी पवन कुमार के खिलाफ भादंसं की धारा 420, 464 ए, 468 और 477 के तहत मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें