फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएफआई व एबीवीपी कार्यकर्ताओं के बीच दोबारा हुई झड़प, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
एसएफआई और एबीवीपी कार्यकर्ताओं में फिर झड़प, एक घायल
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में नहीं थम रहा दो छात्र संगठनों का विवाद
पुलिस ने चार छात्रों के खिलाफ मामला किया दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में सोमवार को दोबारा दो छात्र संगठनों एसएफआई और एबीवीपी के बीच झड़प हुई। एक छात्र घायल हो गया है। पुलिस थाना हमीरपुर में चार छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
शनिवार को कॉलेज में एसएफआई और एबीवीपी के बीच हुई झड़प का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि सोमवार को फिर से दोनों छात्र संगठन आपस में भिड़ गए। इस झड़प में एक छात्र घायल हुआ है। सोमवार सुबह दोनों छात्र संगठनों के कुछ कार्यकर्ता कॉलेज के गेट के पास इकट्ठा हुए। कुछ ही देर में रॉड आदि का इस्तेमाल कर दोनों संगठनों के कार्यकर्ता एक-दूसरे पर प्रहार करने लगे। एक छात्र को सिर पर काफी चोट आई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रों को छुड़ाया। पुलिस चोटिल छात्र को मेडिकल करवाने के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर ले गई है। पुलिस ने चार छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं
विज्ञापन
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हमीरपुर इकाई ने एसएफआई पर उनके कार्यकर्ता पर हमला करने का आरोप लगाया है। जबकि एसएफआई ने एबीवीपी को इस हमले का जिम्मेवार ठहरा रही है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हमीरपुर इकाई के कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर सोमवार को धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने धरना प्रदर्शन शनिवार को विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं पर हुए हमले को लेकर किया। उन्होंने प्रशासन से हमले में शामिल लोगों पर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। दूसरी तरफ एसएफआई के कार्यकर्ताओं ने कॉलेज गेट के पास लड़ाई झगड़े के विरोध में नारेबाजी व प्रदर्शन किया। एसएचओ सदर संजीव गौतम का कहना है कि झड़प में एक छात्र को चोट आई है। चार छात्रों के खिलाफ मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें