फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाली गलौच व मारपीट करने पर दो केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। पुलिस थाना नादौन के तहत लोहारवीं गांव में मारपीट और गाली गलौज करने पर दो मामले दर्ज हुए हैं। लोहारवीं गांव के सुनेंद्र सिंह ने शिकायत में कहा है कि जब वह घर जा रहा था तो संदीप कुमार ने उसके साथ गाली गलौज किया और हाथापाई पर उतारू हो गया। वहीं, अशोक कुमार निवासी लोहारवीं ने भी पुलिस को दी अपनी शिकायत में एक युवक पर उसके साथ झगड़ा करने का आरोप लगाया है। अशोक का कहना है कि राकेश कुमार ने बिना किसी कारण से उसके साथ गाली गलौज किया और मारपीट पर उतारू हो गया। इस संबंध में पुलिस थाना नादौन के प्रभारी महेंद्र परमार ने कहा कि मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें