फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से टकराया बाइक, एक की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
एक बाइक पर चार कामगार, ट्रक से टक्कर पर एक की मौत, तीन घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा-सतौन-शिलाई एनएच मार्ग पर गोंदपुर औद्योगिक क्षेत्र के समीप रविवार को एक बाइक अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से टकरा गई। बाइक पर चार कामगार बैठे हुए थे। ट्रक से टकराने के बाद एक कामगार की मौत हो गई है। जबकि तीन घायल हो गए हैं। दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रविवार को नारीवाला के समीप एक इकाई में कार्यरत चार कामगार एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। इस दौरान सतौन से पांवटा की तरफ आ रहे एक ट्रक से अनियंत्रित होकर जा टकराए। जिससे प्रवासी अनूप कुमार (19) पुत्र सतीश चंद्र निवासी मऊ खालसा शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। जबकि, हादसे में सर्वेश कुमार (20) पुत्र रमेश चंद निवासी लखनऊ यूपी, कुलदीप सिंह (22) पुत्र दुनीराम गांव मेहरुवाला पांवटा साहिब और दीपक कुमार ( 19) पुत्र पचू राम गांव बनोली जिला दरभंगा बिहार घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया गया। डॉ. सविता ने कहा कि हालत गंभीर होने पर सर्वेश कुमार व कुलदीप सिंह को मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर किया गया है। दीपक कुमार की हालत खतरे से बाहर है। सूचना मिलने पर एएसआई रमेश कुमार की अध्यक्षता में टीम ने अस्पताल और मौके का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में पता चला है कि सभी युवक गोंदपुर के नारीवाला स्थित एक उद्योग में कार्यरत हैं। सड़क हादसे की जांच की जा रही है। उधर, डीएसपी पांवटा सोमदत्त ने कहा कि पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर मामला की तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें