बड़सर (हमीरपुर)। पुलिस थाना बड़सर के तहत लोहारड़ा गांव की एक महिला ने गांव के दो लोगों पर उसके साथ मारपीट और गाली गलौज करने की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पीड़ित महिला लता कुमारी पत्नी दीपक कुमार गांव लोहारड़ा ने शिकायत में कहा कि वह बुधवार शाम को घर में थी। तभी प्रवीण कुमार पुत्र पृथ्वी चंद और उसकी पत्नी रीना कुमारी ने उसके साथ गाली गलौज और मारपीट करना शुरू कर दी है। वहीं, नीलम शर्मा पत्नी जगदीश चंद निवासी बड़ाग्रां तहसील बिझड़ी ने भी पुलिस में अपने जेठ और जेठानी पर मारपीट के आरोप में मामला दर्ज करवाया है। इस संबंध में पुलिस थाना बड़सर के प्रभारी जगदीश चंद ने कहा कि महिला की शिकायत पर मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।