भोरंज (हमीरपुर)। पुलिस थाना भोरंज के तहत धमरोल गांव में एक सब्जी की दुकान से 55 बोतलें अवैध देसी शराब की बरामद हुई हैं। थाना प्रभारी भोरंज कुलवंत बुधवार शाम को करीब सवा पांच बजे थाने के अन्य कर्मचारियों के साथ गश्त और यातायात चेकिंग के लिए धमरोल में मौजूद थे। इस दौरान सूचना के आधार पर अंजना देवी पत्नी नरेश कुमार गांव और डाकघर धमरोल तहसील भोरंज जिला हमीरपुर की सब्जी की दुकान धमरोल से 55 बोतलें देसी शराब बिना लाइसेंस के बरामद की गई हैं। पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि मामला दर्जकर छानबीन की जा रही है।