हमीरपुर। पुलिस थाना हमीरपुर के तहत पड़ती ग्राम पंचायत चमनेड़ के गांव चमनेड़ में एक महिला की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई है। महिला की तबीयत बिगड़ने पर उसे क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गांव की प्रकाशो देवी (70) पत्नी स्वर्गीय मथुरा दास ने मंगलवार को गलती से जहरीला पदार्थ निगल लिया। इसके बाद महिला की तबीयत अचानक खराब हो गई। जब तक परिजनों को कुछ पता चलता, महिला की स्थिति नाजुक बन गई। परिजन महिला को गंभीर हालत में हमीरपुर अस्पताल ले आए। यहां उपचार के दौरान महिला कर मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों के ब्यान कलमबद्ध किए हैं। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर रमन कुमार मीणा ने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।