फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटवारी ने दर्ज करवाया सरकारी ड्यूटी में बाधा का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
पटवारी ने दर्ज करवाया सरकारी ड्यूटी में बाधा का केस
विज्ञापन

हमीरपुर। पुलिस थाना हमीरपुर के तहत एक महिला पटवारी ने गांव के एक व्यक्ति पर सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाने, अभद्र व्यवहार करने और शोर शराबा करने पर केस दर्ज करवाया है। महिला पटवारी की शिकायत पर पुलिस ने भादसं की धारा 353, 341, 186 व 189 के तहत आरोपी व्यक्ति के खिलाफ थाना हमीरपुर में केस दर्ज किया है। सोनिया शर्मा पत्नी अरविंद कुमार गांव व डाकघर लंबलू तहसील व जिला हमीरपुर ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ पुलिस में शिकायत पत्र दिया है। सोनिया शर्मा ने कहा कि इसके पास पटवार वृत्त मैड़ का अतिरिक्त कार्यभार है। जिसके लिए वह दो दिन पटवार वृत्त मैडं में कार्य करती हैं। 22 दिसंबर, शुक्रवार को निहाल चंद पुत्र बृज लाल निवासी टीका चौंतरा की जमीन का ततीमा मौका रखा हुआ था। पटवार खाना में प्रमाणपत्र व नकल बनवाने के लिए लोग बैठे हुए थे तो निहाल चंद ने पटवार खाना में आकर बदतमीजी व शोर शराबा करके सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई तथा इसका रास्ता रोकर इसके साथ झगड़ा करके धमकी भी दी। पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें