फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

260 ग्राम चरस समेत कुल्लू का युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन में पुलिस ने औद्योगिक क्षेत्र से होकर कलूर एनएच की ओर जाने वाले सड़क पर नाके के दौरान एक युवक से चरस बरामद की है। आरोपी की पहचान खूब राम निवासी गांव करण, सैंज जिला कुल्लू के तौर पर हुई है। नादौन पुलिस ने शुक्रवार शाम एएसआई पवन शर्मा की अगुवाई में नाका लगाया था। इसी दौरान उन्होंने बिना नंबर की आल्टो को निरीक्षण के लिए रोका। जब वाहन की जांच की गई तो उसमें पुलिस ने 260 ग्राम चरस बरामद की। आरोपी होशियारपुर से नादौन की ओर आ रहा था। इसकी पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी महेंद्र परमार ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज करके आगे कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें