रसड़ा। क्षेत्र के गौरपुरा प्रधानपुर गांव में गुरुवार रात लगभग आठ बजे दबंगों ने अशोक सिंह के घर में घुसकर लाठी-डंडे से तोड़फोड़ की। इन लोगों ने महिला सहित छह लोगों की पिटाई कर दी। सभी घायलों का इलाज स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। बताया जाता है कि अशोक सिंह के घर में विवाह कार्यक्रम था। इसी बीच कुत्ता को पीटने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हुई। देखते-देखते एक पक्ष ने घर में घुसकर उपद्रव शुरू कर दिया। हमलावरों द्वारा पीटे जाने से सुभाष (58), सुभ्रांष शेखर उर्फ टारजन (25), शशांक (26), दिनेश (35), अशोक सिंह (58) व भारती सिंह (55) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल रसड़ा अस्पताल पहुंचाया गया। इसमें सुभ्रांष शेखर व भारती सिंह को गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया