फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन के घर से आ रही महिला की बाइक दुर्घटना में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिझड़ी(हमीरपुर)। थाना बड़सर के अंतर्गत बिझड़ी बाजार में सोमवार शाम को एक महिला की बाइक से गिरकर मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। संतोष कुमारी पत्नी रोशन लाल गांव सकरोआ बीते सोमवार शाम को अपनी बहन के घर बगेड़ गांव से अपने घर जा रही थी। महिला ने रास्ते में रोहित नामक व्यक्ति से बाइक पर लिफ्ट मांगी।
विज्ञापन

लिफ्ट मांगने पर बाइक चालक ने बाइक रोक दी और महिला को बैठा लिया। जैसे ही बाइक बिझड़ी के समीप पहुंची, बाइक अनियंत्रित हो गई। बाइक के अनियंत्रित होने से उक्त महिला बाइक से गिर गई। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से महिला को प्राथमिक उपचार के लिए पीएचसी बिझड़ी ले जाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे प्रारंभिक उपचार देने के बाद हमीरपुर अस्पताल रेफर कर दिया। हमीरपुर अस्पताल में उपचार के दौरान उक्त महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने महिला का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। इस संबंध में थाना बड़सर डीएसपी जसवीर सिंह ठाकुर ने कहा कि धारा 279, 337 के तहत मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें