फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बदरीनाथ। तीर्थयात्री के पैसे और मोबाइल फोन चोरी के मामले में कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
गत दो जून को श्रीराम कृष्ण पुत्र लक्ष्मण सिंह, घरोंदाआला, पद्मराव नगर, सिकंदराबाद ने बदरीनाथ कोतवाली पुलिस को इस संबंध में तहरीर दी थी। उन्होंने तहरीर में बताया था कि वे और उनका दोस्त पी कनक राजू दो जून को तप्तकुंड में नहाने गए और किसी ने उनके कपड़ों से मोबाइल फोन और 3500 रुपये चुरा लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने दो जून को ही तुषार सिंह, भूपतवाला, हरिद्वार और शंकर कश्यप, हरिपुर कलां ऋषिकेश को बदरीनाथ से गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल अनिल जोशी ने बताया कि मामले में संलिप्त तीसरे आरोपी ईश्वर चक्रवर्ती, रायवाला, देहरादून को 25 जून को हरिद्वार से गिरफ्तार किया गया। तीनों से चोरी का सामान भी मिला है। मंगलवार को तीनों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें