फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाउन भराड़ी में जंगल की आग से लोनिवि का स्टोर राख

विज्ञापन
रिहायशी क्षेत्रों में पहुंच रही आग, दमकल कर्मियों ने पाया काबू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

टौणी देवी/बड़सर/हमीरपुर।
भीषण गर्मी में रविवार को जिला हमीरपुर के आधा दर्जन जंगल आग की भेंट चढ़ गए। इन जंगलों में बड़सर का जंगल, टाउन भराड़ी का जंगल, अणु, मनोह, झोखर आदि शामिल है। टाउन भराड़ी के जंगल में लगी आग रिहायशी क्षेत्र में पहुंच गई। इस आग की चपेट में लोक निर्माण विभाग का स्टोर आ गया। इस कारण स्टोर में रखा सामान जलकर राख हो गया। अग्निकांड से करीब 50 हजार का नुकसान हुआ है।

दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। वहीं सरकारी जंगल अणु में भी दोपहर को आग भड़क गई। आग रिहायशी क्षेत्र में पहुंच गई जिसे दमकल विभाग के कर्मचारियों ने बुझाया और लोगों के घरों को इसकी चपेट में आने से बचाया। वहीं बड़सर के जंगल में लगी आग स्थानीय कोर्ट तक पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे जंगल के साथ रखे कबाड़ सहित अन्य पेड़ पौधे जलकर राख हो गए। इसके अलावा ग्राम पंचायत टपरे के गांव झोखर के जंगलों में दोपहर भीषण आग लग गई। जो तेजी से गांव की ओर बढ़ रही थी। इस पर दमकल विभाग के कर्मचारियों को फोन किया गया। विभाग के पहुंचने तक ग्रामीणों ने सहयोग से आग पर काबू पाया। इसके अलावा मनोह के जंगल में आग से नुकसान हुआ है। स्टेशन फायर ऑफिसर राजेंद्र चौधरी का कहना है कि दमकल विभाग की टीमों ने आग पर काबू पा लिया है। रोजाना जिला में छह से आठ जंगल आग की चपेट में आ रहे हैं। इससे भारी नुकसान हो रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें