फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक चोरी का आरोपी धरा

विज्ञापन
Theft
विज्ञापन

बाहमीरपुर। पुलिस थाना हमीरपुर के अंतर्गत छह माह पहले हुई बाइक चोरी के आरोपी को पुलिस ने पट्टा में पकड़ लिया है। आरोपी ने छह माह पहले बफड़ी गांव के युवक की बाइक चोरी की थी। पुलिस को चोरों की तलाश थी। बफड़ी निवासी नीरज कुमार पुत्र प्रताप चंद की बाइक छह माह पहले चोरी हो गई थी। उसने इसकी शिकायत पुलिस थाना हमीरपुर में करवाई थी। शनिवार को किसी ने नीरज को सूचना दी की उसकी बाइक पट्टा में है।

विज्ञापन


उसने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर जाकर युवक से बाइक बरामद की और उसे गिरफ्तार कर लिया है। युवक की पहचान सतीश कुमार पुत्र तेन सिंह निवासी रथवाण डाकघर टाऊन भराड़ी जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक चोरी में एक और युवक शामिल है। उसकी तलाश भी जारी है। थाना प्रभारी हमीरपुर जगदीश चंद का कहना है कि पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस दूसरे आरोपी की खोज में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें