फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति व पुत्र के खिलाफ गाली गलौच का मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रंगस (हमीरपुर)। पुलिस थाना नादौन के तहत एक महिला ने अपने पति और बेटे के खिलाफ उसके साथ गाली गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने की ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर सोमवार को मौके पर पहुंच कर छानबीन की। हरवंशी देवी निवासी गरठूं ने कहा कि वह रविवार को आंगन के साथ क्यारी में खेती का कार्य कर रही थी। तभी अचानक उसके पति जगदीश और पुत्र रविंद्र ने उसके और बेटी के साथ गाली गलौज करना शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

महिला ने कहा कि वह और उसकी बेटी अपने पति और बेटे से अलग रहती हैं। उन्होंने कहा कि पहले भी पति और पुत्र ने उसके साथ गाली गलौज की थी। इसकी शिकायत पंचायत में की थी। इसमें जगदीश और रविंद्र ने दोबारा ऐसा न करने की बात कही थी। महिला ने कहा कि जब पति और पुत्र इकट्ठे हो जाते हैं तो वह गाली गलौज करना शुरू कर देते हैं। इस संबंध में पुलिस थाना नादौन के प्रभारी महेंद्र सिंह परमार ने कहा कि ऑनलाइन शिकायत की कॉपी मिलने के बाद वह मौके पर गए। उन्होंने कहा कि मौके पर जगदीश और रविंद्र नहीं मिले। इनके खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें