फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलंझड़ी में युवक से 3

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस थाना सदर के तहत पड़ते कलंझड़ी गांव में पुलिस ने मंडी जिले के एक युवक से 38.66 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है। सदर थाने से मुख्य आरक्षी हेमराज अन्य कर्मचारियों के साथ बुधवार रात को गश्त पर थे तो एक युवक पैदल हाथ में थैला लिए आ रहा था। पुलिस को देखकर युवक घबरा गया और पीछे की तरफ जाने लगा। शक होने पर पुलिस ने उसे रोका और उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके बैग से 38.66 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी युवक की पहचान मनोज कुमार पुत्र जैसी राम गांव कनेर डाकघर फतेहपुर तहसील सरकाघाट जिला मंडी के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। मामला दर्जकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें