फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिझड़ी में बंदरों के हमले से महिला घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर के बिझड़ी गांव निवासी दीपा कुमारी को बंदरों ने हमला कर घायल कर दिया है। घायल ने बड़सर अस्पताल में अपना उपचार करवाकर पुलिस चौकी बिझड़ी में इसकी शिकायत दर्ज करवा दी है। बिझड़ी में बंदरों का आतंक बढ़ गया है। दीपा कुमारी पत्नी अजय कुमार रसोई घर को जा रही थी। जैसे ही उसने रसोई घर का दरवाजा खोला तो पहले रसोई घर के अंदर घुसे बंदर दीपा कुमारी पर झपट पड़े तथा उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। बंदर ने उक्त महिला के चेहरे पर भी गहरे घाव कर दिए हैं। हमले से सहमी हुई महिला ने खुद को बड़ी मुश्किल छुड़ाया। इसके बाद परिवार के सदस्य उसे बड़सर अस्पताल ले गए। जहां उसका उपचार किया गया। पुलिस चौकी प्रभारी राजिंद्र कुमार का कहना है कि पुलिस चौकी में बंदरों के काटने का मामला दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें