भोरंज (हमीरपुर)। पुलिस थाना भोरंज के अंतर्गत मनवी गांव की महिला ने गांव के व्यक्ति पर उसके साथ मारपीट और गाली गलौज करने की शिकायत पुलिस थाना में दर्ज करवाई है। मनवी गांव की सरोज कुमारी पत्नी जोगिंद्र शर्मा ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसके साथ पड़ोस में रहने वाले वाम देव पुत्र अनंत राम ने उसका रास्ता रोक कर उससे मारपीट और गाली गलौज की। इस संबंध में पुलिस थाना प्रभारी भोरंज राजीव लखनपाल ने कहा कि मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।