फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैहरे में बस बाइक की टक्कर में दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़सर(हमीरपुर)। मैहरे बाजार में बस-बाइक की टक्कर में दो लोग घायल हो गए हैं। इस हादसे में बाइक सवार अमित कुमार पुत्र वीरेंद्र तथा उसका दादा प्रेम सिंह पुत्र निक्का राम गांव गलोट, तहसील व जिला हमीरपुर के निवासी घायल हो गए हैं। बाइक सवार दोनों लोग बड़सर जा रहे थे। तहसील कार्यालय के सामने बस चालक ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी। सरकारी बस बिझड़ी से मैहरे जा रही थी। दोपहर करीब पौने दो बजे हुए इस हादसे में बस बाइक सवारों को 50 मीटर दूर तक घसीटते हुए ले गई। गनीमत रही कि बाइक सवार व पीछे बैठा उसका दादा बस के पहियों के नीचे आने से बच गए। इस हादसे के उपरांत बाजार में दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जिससे लगभग आधे घंटे तक जाम लगा रहा। दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस सेवा भी नहीं मिल पाई। उन्हें निजी वाहन में बड़सर अस्पताल तक पहुंचाया गया। बड़सर अस्पताल में दोनों बाइक सवार भर्ती हैं और उनका उपचार चल रहा है। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे तथा जाम खुलवाया। डीएसपी बड़सर धर्म चंद वर्मा का कहना है कि हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा जाम को खुलवाया गया। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता होने से मुकद्दमा दर्ज नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें